नवाबगंज: डैम के पास खत्म हुआ 'प्यार का खेल', नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह क्योलड़िया डैम के पास से 19 वर्षीय बादल को पकड़ा गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ दी