महोबा: करिया पठवा इलाके में अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर हमले के मामले में दो ₹10 हजार के इनामी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो ₹10-10 हजार के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनीष पांडे के अनुसार विकास राजपूत और हनी सिंह उर्फ सुनील को करिया पठवा पहाड़ के पीछे से पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।