बाह: बाह में तहसील दिवस में महिला ने जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी की लगाई गुहार
बाह तहसील दिवस में ग्राम बिजौली निवासी बिशुना देवी ने सोमवार दोपहर 2 बजे अपनी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि गाटा संख्या 656/1 व 656/2 की भूमि उसके दिवंगत पति स्व. अतर सिंह को पट्टे पर मिली थी। आरोप है कि भूमि का कुछ हिस्सा बेचने के बाद भी शेष जमीन पर जबरन कब्जा किया