जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके के लोगों ने शुरू किया पलायन
Sadar, Varanasi | Sep 15, 2024 वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण शवों को जलाना और गंगा आरती गलियों और छतों पर की जा रही है। वरुणा पार के निचले इलाकों में लोग पलायन करने लगे हैं। नौका संचालन बंद कर दिया गया है। यह इस साल छठी बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है।