चूरू: आरजीएचएस सेवाएं ठप होने पर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका
Churu, Churu | May 12, 2026 आरजीएचएस योजना में इलाज और दवाइयों की सुविधा बंद होने से नाराज कर्मचारियों और पेंशनरों का गुस्सा मंगलवार को चूरू जिलामुख्यालय पर फूट पड़ा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।