बिंदकी: बिंदकी में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी रहे उपस्थित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के सभागार कक्ष में शनिवार को दिन में 11:00 से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जन समस्याओं को सुना गया। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे। कुल 166 शिकायतों में 25 का मौके पर निस्तारण हुआ। राजस्व विभाग की 87 शिकायतें रही।