कालपी: कालपी के गणेशगंज इलाके में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर के बाहर गेट पर की तोड़फोड़ और गाली-गलौज, वारदात CCTV में कैद
Kalpi, Jalaun | Jun 14, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज इलाके में पुलिस से बैखौफ दबंगों क़ी दबंगई सामने आई है, यहां आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर के बाहर गेट पर तोड़फोड़ और गाली गलौज की, वही घटना की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसका वीडियो रविवार दोपहर 2 बजे सामने आया है, वही सूचना पर पहुंची पुलिस दबंगों को हिरासत मे लेकर कोतवाली पहुंची और जांच शुरू कर दी है।