मोहनिया: शिवपुर गांव के पास चाकू मारकर एक युवक ने दूसरे को घायल किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ले गई अस्पताल
Mohania, Kaimur | Oct 11, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास चाकू लगा हुआ एक युवक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाई । जहां घायल का उपचार चल रहा है। घायल युवक मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव का निहाल फारूकी बताया जा रहा है।