मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने चोरी हुई स्कार्पियो को महज 48 घंटे के अंदर बरामद किया
मोतिहारी पुलिस ने चोरी हुए स्काँर्पियो को महज 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। जिले के पिपराकोठी थाना अंतर्गत 03.07.26 की सुबह जीवधारा से उक्त स्काँर्पियो की चोरी होने की सूचना मिली। थाने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान मे जुटी ।जहां मधुबनी जिला से उक्त स्काँर्पियो को 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। जानकारी रविवार की शाम 6:35 बजे मिली।