बिजनौर: गांव जलालपुर के जंगल में खूंखार गुलदार की तलाश में घूम रही हथियारों से लैस वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Aug 25, 2024 बिजनौर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगातार गुलदार की दहशत बरकरार है। गांव जलालपुर भूड़ के जंगल में गुलदार की तलाश में वन विभाग की टीम हथियारों से लैस घूम रही है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जंगल में अलग-अलग जगह पर वन विभाग की टीम डेरा डाले हुए हैं। आक्रोषित किसानों के हंगामा के बाद वन विभाग की टीम जंगल में गुलदार की तलाश में जाल बिछाए हुए।