डुमरा: सीतामढ़ी के छात्रावास से 10 वर्षीय छात्र शिवम कुमार लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
सीतामढ़ी जिले के एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास से 10 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन में भी चिंता का माहौल है। लापता छात्र की तलाश के लिए परिजन एवं पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं।