गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त निर्देश ,“दबंगों का कब्जा नहीं चलेगा, जमीन विवाद निपटाने को बनेगी स्पेशल टीम
गोरखपुर मे योगी आदित्यनाथ ने जमीन विवादों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए विशेष टीम गठित की जाए और किसी भी हाल में दबंगों का कब्जा बर्दाश्त न किया जाए। गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने साफ कहा कि जमीन का मालिकाना हक केवल उसके वास्तविक स्वामी को ही मिलना चाहिए।