खंडवा जिले के सिहाड़ा गांव में पिछले साल हुए दिव्यांग युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने आरोपी जीजा महेंद्र उर्फ गणेश शिंदे को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।