Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

खलीलाबाद: संतकबीरनगर में महिलाओं के लिए मिशन शक्ति 5.0, ग्राम चौपाल से जागरूकता अभियान शुरू

संतकबीरनगर में 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत महिला सुरक्षा के लिए ग्राम चौपाल लगाई गईं। एंटी-रोमियो टीमें सक्रिय, पम्पलेट वितरण और हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। पुलिस जिले के कई इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ा रही है।

MORE NEWS

महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर में महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 जून को वादी और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना महुली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 जून को सिकटहा पुलिया के पास से अशोक चौहान, शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान और राजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय की टीम ने की। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौतम यादव, हेड कांस्टेबल नुरुद्दीन खान, कांस्टेबल चन्द्रेश यादव और मनीष कुमार शामिल रहे।

महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर में महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 26 जून को वादी और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना महुली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 जून को सिकटहा पुलिया के पास से अशोक चौहान, शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान और राजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय की टीम ने की। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौतम यादव, हेड कांस्टेबल नुरुद्दीन खान, कांस्टेबल चन्द्रेश यादव और मनीष कुमार शामिल रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 27, 2026

*उज्जैन जमीन घोटाला: मोहन यादव का मौन और बेटे को मिले शेयर*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/FDoIdb

*उज्जैन जमीन घोटाला: मोहन यादव का मौन और बेटे को मिले शेयर* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/FDoIdb

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 27, 2026

संतकबीरनगर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीएम आलोक कुमार ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

संतकबीरनगर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों ने बैंड-बाजे और उत्साह के साथ लोगों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जन-जागरूकता और आम जनता के सहयोग से ही पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 28 जून को आयोजित बूथ दिवस पर 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 3 लाख 11 हजार 141 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 858 बूथ बनाए गए हैं।

 साथ ही 489 हाउस-टू-हाउस टीमें, 28 ट्रांजिट टीमें और 13 मोबाइल टीमें 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी टीमों को समय से बूथ संचालन और कोल्ड चेन व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि पोलियो मुक्त भारत के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

संतकबीरनगर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीएम आलोक कुमार ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों ने बैंड-बाजे और उत्साह के साथ लोगों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जन-जागरूकता और आम जनता के सहयोग से ही पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 28 जून को आयोजित बूथ दिवस पर 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 3 लाख 11 हजार 141 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 858 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही 489 हाउस-टू-हाउस टीमें, 28 ट्रांजिट टीमें और 13 मोबाइल टीमें 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी टीमों को समय से बूथ संचालन और कोल्ड चेन व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि पोलियो मुक्त भारत के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 27, 2026

नकली खाद-बीज की समस्या को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह की अगुवाई में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

संतकबीरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह की अगुवाई में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में नकली खाद-बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इसके अलावा किसान नेताओं ने महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई, शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान रणजीत सिंह (राष्ट्रीय महामंत्री), रामनाथ निषाद (युवाशक्ति अध्यक्ष), सूरज श्रीवास्तव (जिला प्रवक्ता), गजपाल चौधरी (तहसील अध्यक्ष, खलीलाबाद), रामप्रताप चौहान

नकली खाद-बीज की समस्या को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह की अगुवाई में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन संतकबीरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह की अगुवाई में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में नकली खाद-बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा किसान नेताओं ने महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई, शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान रणजीत सिंह (राष्ट्रीय महामंत्री), रामनाथ निषाद (युवाशक्ति अध्यक्ष), सूरज श्रीवास्तव (जिला प्रवक्ता), गजपाल चौधरी (तहसील अध्यक्ष, खलीलाबाद), रामप्रताप चौहान

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 27, 2026

धनघटा विधानसभा के स्वयंभू बाबा बैजू नाथ धाम में पूजन अर्चन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का उद्बोधन Part 27

धनघटा विधानसभा के स्वयंभू बाबा बैजू नाथ धाम में पूजन अर्चन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का उद्बोधन Part 27

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 27, 2026