जहानाबाद: डीएम अलंकृता पांडे का जहानाबाद से तबादला, छिरिङ वाई. भूटिया,होंगी जहानाबाद की नई डीएम
बिहार सरकार द्वारा जारी ताजा प्रशासनिक फेरबदल में स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव छिरिङ वाई. भूटिया को जहानाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान डीएम अलंकृता पाण्डेय का तबादला कर उन्हें भागलपुर का नया डीएम बनाया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जल्द ही दोनों अधिकारी अपने-अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगी।