बीसलपुर: डीजे पर डांस करने के विवाद में 7 लोगों ने ग्रामीण को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
चार दिन पूर्व शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित एक बारात घर में आई बारात के दौरान डीजे पर अपने बच्चे को डांस करने जाने से उसकी मां द्वारा मना करने पर डीजे पर डांस कर रहे, युवकों ने बच्चे की मां के साथ गाली गलौज किया। उसके पति द्वारा ऐसा करने से मना करने पर उन्होंने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है