अनूपपुर: सम्मान और आत्मीयता के साथ एसपी मोती उर रहमान को विदाई, पत्रकार परिषद ने बेहतर पुलिसिंग को सराहा
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के स्थानांतरण पर होटल गोविंदम में आत्मीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक जनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके सरल स्वभाव, बेहतर पुलिस व्यवस्था और मीडिया के साथ मधुर संबंधों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।