चित्तौड़गढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत वंदे गंगा साइकिल रैली निकालकर जल संरक्षण का दिया गया संदेश
सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार प्रातः जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में वंदे गंगा साइकिल रैली एवं जल संरक्षण संकल्प समारोह हुआ। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति