जगदलपुर: पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, विशाल रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी
नगर निगम उपचुनाव के अंतर्गत कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट हेतु भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।