शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मणिखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में पानी देने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान बोरवेल चलाकर सिंचाई कर रहा था, तभी वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।