सतबरवा: हलुमाड़ गांव के सखुआटोला में पति से विवाद के बाद महिला ने लगायी फांसी, हुई मौत
सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव की 35 वर्षीय महिला शकुंतला देवी पति अनिल प्रजापति ने बुधवार को घरेलू विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शाम 6 बजे बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि हलुमाड़ के सखुआटोला की एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गयी।