रेलवे परिसर में गुटखा थूककर गंदगी फैलाना न केवल स्वच्छता को प्रभावित करता है, बल्कि सफाई कर्मचारियों के लिए भी अतिरिक्त मेहनत और चुनौती का कारण बनता है।
एक इंसान द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करने के लिए दूसरे इंसान को मेहनत करनी पड़ती है। कृपया अपनी जिम्मेदारी समझें और ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी दूसरे इंसान को आपकी फैलाई गई गंदगी साफ करनी पड़े।
रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखें और गुटखा थूकने एवं गंदगी फैलाने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने पर ₹1,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
**स्वच्छ रेलवे परिसर, हम सभी की जिम्मेदारी।**
#swachhrail #swachhbharat #westernrailway #ratlamdivision #indianrailways
Indore, Indore | Oct 15, 2026