महोबा: जिला पुरुष अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घटना का वीडियो कैमरे में हुआ कैद
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 महोबा जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी के बाहर अचानक दो पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है।चरखारी निवासी सतीश कुमार ने बताया उसके पुत्र क्रश को कामता प्रसाद ने बाइक की टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिससे बच्चे का हाथ फैक्चर हो गया और जिला अस्पताल में उपचार कराने आए हैं। कामता प्रसाद इलाज कराने में आनाकानी कर रहा है।