देवप्रयाग के स्थानीय व्यापारी लखपत सिंह महर ने साहस और मानवता का अद्भुत परिचय देते हुए भागीरथी नदी की तेज धारा में बह रही एक गाय की जान बचा ली। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे नया जीवन दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लखपत सिंह महर के साहस, संवेदनशीलता और जीवों के प्रति उनके प्रेम की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Pauri, Garhwal | Jul 29, 2026