पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार शाम थाना प्रभारी प्यारे हसन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।