किशनगंज: कस्बाथाना में बाइक फिसलने के बाद 10 माह की बच्ची कार से टकराई, सिर में आई चोट
कस्बाथाना में मैन मार्केट में बाइक फिसलने से हादसा हो गया। मामोनी निवासी भारत कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन और 10 माह की भांजी काव्या के साथ लेवा मेले से वापस आ रहे थे। इसी दौरान मैन मार्केट में अचानक बाइक फिसल गई। बाइक से गिरने के दौरान बच्ची काव्या सड़क किनारे सामान देने आई एक कार से टकरा गई। हादसे में बच्ची के सिर में चोट लग गई।