कोरांव: विधायक राजमणि कोल ने बसहरा धौखर माड़ो में पौध रोपण किया, कहा- आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौध रोपण जरूरी
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने रविवार को विधानसभा कोरांव के बसहरा गांव में पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम विकासखंड कोरांव द्वारा श्री बरौहा वीर बाबा स्मृति वाटिका में आयोजित 35 करोड़ वृक्षारोपण महा अभियान का हिस्सा था। विधायक ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ी खुशहाल रहेगी।