कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
खलीलाबाद (संत कबीर नगर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल आर. पी. मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद सत्यवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध के वीर योद्धा हवलदार योगेंद्र सिंह को भी उनके अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष यदुनंदन मिश्रा, उपाध्यक्ष चन्द्रभान भारती, राम बचन कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद खलीलाबाद, प्रमोद कुमार, हवलदार हरी राम सहित अन्य पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन "जय हिन्द, जय भारत, वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
#UttarPradesh #SantKabirNagarNews
#KargilVijayDiwas #IndianArmy
#JaiHind #Veterans #SaluteToHeroes 🇮🇳