ग्वालियर स्टेशन पर कुलियों और सफाई मित्रों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित
भारतीय रेलवे द्वारा कर्मचारी कल्याण के तहत ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्टेशन पर कार्यरत कुलियों और सफाई मित्रों के लिए लगाया गया था।शिविर में कुल 8 कुली उपस्थित हुए। मौके पर 3 कुलियों और उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 4 कुलियों की e-KYC पेंडिंग होने के कारण उनके कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।कुली और सफाई कर्मी शिविर में शामिल नहीं हो पाए, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए सूचित कर दिया गया है।जब तक सभी कुली और सफाई मित्रों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन जाते, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके।
#crime #police #motivation #trending #viralpost #facebookpost #foryouシ #crime #Bhopal #BhopalNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #NewsUpdate
#पुलिस #भिंड #ब्रेकिंग #bhind #न्यूज़ #news #BREAKING
#crime #police #motivation #trending #viralpost #facebookpost #foryouシ #crime #Bhopal #bhopalnews
Gormi, Bhind | Sep 29, 2026