संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राजेश्वरी पाण्डेय ने तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।
अधिकारियों के अनुसार सारण तटबंध वर्तमान में पूरी तरह सुरक्षित है और चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। अपर समाहर्ता ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों को अलर्ट मोड पर रखने और मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
#Gopalganj #FloodPreparation #DisasterManagement #PublicSafety #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar