'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत आयोजित इस विशेष बैठक में आंगनबाड़ी दीदियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना व साइबर सुरक्षा (हेल्पलाइन 181, 112) के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई छोड़ चुकी (ड्रॉपआउट) बच्चियों को चिह्नित करने और हर माह 'बेटी जन्मोत्सव' मनाने का निर्णय लिया गया।
#Gopalganj #SakhiVarta #BetiBachaoBetiPadhao #WomenEmpowerment #Anganwadi #GopalganjAdministration
ICDS Directorate Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar