गया टाउन सीडी ब्लॉक: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी परिवार ने गयाजी में किया पिंडदान
शुक्रवार कोदोपहर 12:00 मोक्षभूमि गयाजी में एक बार फिर विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। पवित्र फल्गु रिवर तट पर रूस देश से आए एक परिवार ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए अपने परिजन की आत्मा की शांति के लिए विधिवत पिंडदान किया। रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान की स्मृति में उसकी बहन, जीजा और छोटी बच्ची ने एक साथ पिंडदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।