### मूसलाधार बारिश से धान की फसल जलमग्न, फसल डूबने पर किसान मायूस
यूपी हेड बुलंद चिंगारी न्यूज़
मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज
प्रयागराज, बारा। बारा तहसील क्षेत्र के जियाराम का पूरा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
गांव निवासी सियाराम कोटर्र ने बताया कि उन्होंने लगान पर जमीन लेकर धान की खेती की थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरी फसल पानी में डूब गई। उनका कहना है कि क्षेत्र में हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है और यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है।
पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और उत्तर प्रदेश सरकार से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मेहनत और कर्ज लेकर की गई खेती बारिश में बर्बाद हो गई है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
बारिश से प्रभावित किसानों में सूर्यबली, सतेंद्र बिहारी, राजकुमार बिहारी रामचरित चन्दबाली दीपक कुशवाहा, संकर लाल चौहान, लल्लन सिंह चौहान, गंगा सिंह चौहान गायाप्रसाद बिंद और हाफिज अहमद समेत कई किसान शामिल हैं, जिन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत देने की मांग की है।
Bara, Allahabad | Aug 23, 2026