मकराना: ग्राम उचेरिया चारणा में सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का पूर्व विधायक व प्रधान ने किया शुभारंभ
Makrana, Nagaur | Aug 31, 2024 ग्राम पंचायत रानी गांव के राजस्व ग्राम उचेरिया चारणा में पूर्व विधायक श्रीराम भींचर व प्रधान सुमिता भींचर ने सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक श्रीराम भींचर को साफा पहनाकर व प्रधान सुमिता भींचर का महिलाओं द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।