दूनी: दूणजा माता मंदिर की दान पेटी से निकले ₹3.54 लाख, साथ में मिला चांदी का सिक्का
दूनी क्षेत्र के दूणजा माता मंदिर की दान पेटी बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में खोली गई। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मंदिर विकास समिति को दान पेटी से कुल 3 लाख 54 हजार रुपए नकद, यूनाइटेड अरब अमीरात का नोट, चांदी का सिक्का और पायजेब प्राप्त हुई।