सोनवर्षाराज थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 36 घंटे के भीतर हत्या कांड का उद्भेदन, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सहरसा: सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले का महज 36 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक साह उर्फ केला, पिता स्व. परमेश्वरी साह, निवासी मनोरी वार्ड संख्या-06, थाना सोनवर्षाराज, जिला सहरसा शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सहरसा पुलिस ने इस सफलता को टीमवर्क और त्वरित अनुसंधान का परिणाम बताते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Kahara, Saharsa | Jul 12, 2026