बाढ़: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना बाधा, उमानाथ में नए सीढ़ी घाट के निर्माण पर संकट, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
Barh, Patna | Jul 11, 2026 बाढ़ के ऐतिहासिक उमानाथ सौन्दर्यीकरण के तहत नए सीढ़ी घाट का निर्माण गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित होता दिख रहा है। मानसून के बीच शुरू हुए इस कार्य पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए शनिवार लगभग 4 बजे बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से काटी गई मिट्टी दोबारा भर सकती है और निर्माण कार्य बाधित हो सकता है।