होशंगाबाद नगर: पीपल चौक पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा
शुक्रवार को पीपल चौक पर भोपाल में कथित लव जिहाद प्रकरण के बाद हुई बयानबाजी के विरोध मे प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पर बजरंगदल, RSS तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान और नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया। संगठन ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की।