कालपी: कालपी कोतवाली सभागार में आगामी बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम-सीओ ने की बैठक, धर्मगुरु और स्थानीय लोग रहे उपस्थित
Kalpi, Jalaun | May 23, 2026 कालपी कोतवाली सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने की, इस दौरान सीओ अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे, अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।