पीरटांड: खुखरा में वन विभाग की कार्रवाई, सफेद पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त, जांच शुरू।
पीरटांड़ के पारसनाथ वन क्षेत्र अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र में वन शुक्रवार को शाम 7 बजे विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफेद पत्थर से लदे एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया। बताया जाता है कि ट्रक अवैध खनन से जुड़े पत्थरों की ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा था।