अटरू: अटरू में अखाड़े और मातमी धुन के साथ निकले ताजिये
Atru, Baran | Jun 28, 2026 अटरू में मातमी धुनों के बीच निकाले गए ताजिए, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब अटरू। कस्बे में शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा हजरत इमाम हुसैन की याद में श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिए निकाले गए। ताजिए इमामबाड़े से रवाना होकर मस्जिद गली, हाट चौक और खेड़लीगंज क्षेत्र से होते हुए निर्धारित मार्ग पर निकले।