मंडला: औघटखपरी में सूने घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
औघटखपरी ग्राम में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले दो चोरों को हिरदेनगर पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दो बजे आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ग्राम निवासी धीरज ठाकुर के घर में बुधवार दोपहर चोरी हुई थी। परिवार के खेत से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से जेवरात गायब थे।