मानपुर: तेंदूपत्ता से भरी पिकअप में लगी भीषण आग, वाहन सहित 60 बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Manpur, Umaria | May 26, 2026 परासी(अमिलिया)से तेंदूपत्ता लोड कर निकले एक पिकअप वाहन मे अचानक भीषण आग लग गई। घटना में वाहन सहित लगभग 60 बोरा तेंदूपत्ता जलकर पूरी तरह खाक हो गया।आग इतनी भयावह थी कि वाहन मे रखे सभी जरूरी दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक एवं वाहन मालिक समय रहते वाहन से सुरक्षित बाहर निकल गए।