कर्वी: पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया, पुलिस लाइन का भी किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट आज अरुण कुमार सिंह ने आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया है। और पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ ,तत्पर और अनुशासन बनाये रखने के लिए शारीरिक व्यायाम कराए गए हैं। तथा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सुधार हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।