कर्वी: मानिकपुर के सरैया में अज्ञात कारणों से किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
मानिकपुर के सरैया मे बीते गुरुवार की शाम 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय किशोर आदित्य पुत्र अरविंद गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते आदित्य ने घर के कमरे मे फांसी लगा लिया। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर शव का आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय मे पीएम कराया है।