कर्वी: कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में शिवरामपुर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, ई-रिक्शा सवार किशोरी व बालिका सहित 3 घायल
कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में शिवरामपुर के पास आज शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा सवार किशोरी सोमन ,बालिका सोनिया और महिला पद्मा देवी निवासी कर्वी घायल हो गई। जिसमें सोनिया और पद्मा को मामूली चोट है,और सोनम को गंभीर चोट होने पर भांगा CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया है,एक ही परिवार के 5 लोग ई रिक्शा से भरतकूप मेले में जा रहे थे।