पटना ग्रामीण: राधे कृष्ण हॉस्टल में NEET की छात्रा ने की आत्महत्या, कहा- माता-पिता भी नहीं करते थे बात
पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी के एक हॉस्टल में समस्तीपुर की 17 वर्षीय छात्रा श्रुति कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के रिश्तेदारों और सहेली के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी क्योंकि एक लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था। हॉस्टल ओनर के मुताबिक, उसने अपने माता-पिता से भी बातचीत न होने की परेशानी साझा की थी।