सादुलशहर: करडवाला में युवक के साथ मारपीट कर बाइक और नगदी छिनी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सादुलशहर थाना क्षेत्र के करडवाला गांव में एक युवक का रास्ता रोककर आपसी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की 1500 की नगदी और बाइक छीन ली। इस मामले में पुलिस ने मुक्दमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया जयपाल ने थाने में हाजिर होकर कहा कि आपसी विवाद को लेकर अमित,संदीप,गोपाल,गगन ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।