बसंतपुर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, मुख्य समारोह स्थल पर प्रातः नौ बजे होगा झंडोत्तोलन
बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में एसडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार की शाम आयोजित की गई. बैठक में मुख्य समारोह स्थल यानी स्टेडियम ग्राउंड में पूर्व की तरह झंडोत्तोलन किए जाने को लेकर चर्चाएं की गई. बैठक में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया ज