कांके: रांची के कई इलाकों में आंधी के साथ जोरदार बारिश, मौसम सुहाना हुआ
Kanke, Ranchi | May 18, 2025 रांची के कई इलाकों में रविवार दोपहर करीब दो बजे आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। आंधी के साथ जोरदार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। अचानक आई जोरदार आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है। हालांकि इस दौरान कई सड़कों के किनारे पानी जमा हो जाने के वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।